खेल

कांग्रेस को दृढ़ विश्वास है कि भारत में एक महान् खेल राष्ट्र की पूरी क्षमता है। हमारी खेल नीति का उद्देश्य अपने नागरिकों विशेषकर छात्रों और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना होगा। खेल और स्वस्थ रहने की प्रवृत्ति/संस्कृति का सूत्रपात्र करने के साथ ही इन्हें आजीविका के तौर पर अपनाने को भी प्रोत्साहित करेंगे।

  1. कांग्रेस भारतीय ओलंपिक संघ सहित सभी खेलों की सर्वोच्च संस्थाओं की स्वायत्तता का सम्मान करने का वायदा करती है। सरकार खेलों से संबंधित प्रत्येक संस्था के साथ मिलकर संबंधित खेल के विकास के लिये काम करेगी।
  2. कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिये हर संभव कदम उठायेगी कि प्रत्येक खेल संस्था का संविधान कुछ सिद्धांतों और मानदंडों पर आधारित हो। उसमें समयानुसार चुनाव होते रहें, सभी वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों के साथ-साथ विशेषतौर पर महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
  3. हम शारीरिक शिक्षा  और खेलों को स्कूली पाठ्यक्रम का आवश्यक हिस्सा बनायेंगे तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में भी खेलों को महत्त्वपूर्ण स्थान दिलवाने की दिशा में प्रयास करेंगे।
  4. कांग्रेस देश के विभिन्न हिस्सों में बहुखेल मैदान (मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम) एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान, एस्ट्रोटर्फ, टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वॉलीबाल कोर्ट, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, वेलोड्रम जैसे बुनियादी ढांचे को आधुनिकतम बनाने के लिये पर्याप्त धन मुहैया करवाने का वायदा करती है। हम इन खेल सुविधाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित खेल की सर्वोच्च संस्था को देंगे।
  5. कांग्रेस प्रत्येक खेल के लिये नये प्रशिक्षक और तकनीकी सहायकों की भर्ती करने और प्रशिक्षित करने के लिये पर्याप्त धन का आवंटन करेगी।
  6. कांग्रेस देश के विभिन्न हिस्सों में सर्वोच्च खेल केन्द्र (स्पोर्टिंग एक्सीलेंस) स्थापित करने का वादा करती है, जिससे कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण मिल सके।
  7. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक ब्लॉक तथा नगर निगम के कस्बों में कम से कम एक सामुदायिक खेल केन्द्र हो तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक बहु खेल कोचिंग केन्द्र हो।
  8. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक खेल परामर्श केन्द्र हो, जो विभिन्न खेलों के बारे में युवाओं और छात्रों को प्रोत्साहित करे। खिलाड़ियों को खेलों के बारे में जागरुक करे एवं जरुरी परामर्श प्रदान करे।
  9. हम लड़कियों और महिलाओं, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, तथा अन्य वंचित समूहों के बीच खेल को प्रोत्साहन देने के लिये पर्याप्त धन आवंटित करेंगे।
  • काम

    रोजगार और विकास

  • दाम

    सबके हितार्थ अर्थव्यवस्था

  • शान

    हमारी दूरदर्शिता और ढृढ़शक्ति पर गर्व

  • सम्मान

    सभी के लिये सम्मानजनक जीवन

  • सुशासन

    स्वतंत्र और जवाबदेह संस्थानों की मदद से

  • स्वाभिमान

    वंचितों का आत्मसम्मान