महिला सशक्तीकरण और लिंगसंवेदीकरणः

ऐतिहासिक रूप से महिला अधिकारों, समानता और सशक्तीकरण  के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी ने अग्रणी भूमिका निभाई है। भारत की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी कांग्रेस पार्टी की नेता थीं। हमने महिलाओं को सशक्त करने के लिए, अनेक कानून बनाये, हम लिंगसंवेदी शब्द को योजनाओं की मुख्य धारा में लेकर आये।

  1. कांग्रेस 17 वीं, लोकसभा के पहले सत्र में, और राज्य सभा में, संविधान संशोधन विधेयक पास करवाकर, लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करेगी।
  2. हम केन्द्र सरकार के सेवा नियमों में संशोधन करके केन्द्रीय नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करेंगे।
  3. समान पारिश्रमिक अधिनियम को प्रभावी ढ़ंग से लागू किया जायेगा। हम महिलाओं और पुरुषों को समान काम के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबधित कानूनों की समीक्षा करेंगे।
  4. हम प्रत्येक विशेष आर्थिक क्षेत्र में कार्यरत्, श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए, कामकाजी सुरक्षित छात्रावास और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
  5. हम महिलाओं को रात की पाली में काम करने से प्रतिबंधित करने वाले कानून के प्रावधान को रदद् कर देंगे।
  6. प्रवासी महिला श्रमिकों के लिए पर्याप्त रैन बसेरे बनाये जायेंगे। कस्बों और शहरों में महिलाओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालयों की संख्या बढ़ाई जायेगी। सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जायेंगी।
  7. कांग्रेस कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन अधिनियम 2013 की व्यापक समीक्षा करेगी और इस अधिनियम को सभी कार्यस्थलों तक विस्तारित करने का वादा करेगी, हम महिला उत्पीडन के किसी भी रूप को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
  8. कांग्रेस महिला एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच के लिए एक अलग जांच एजेंसी स्थापित करने के लिए एक मॉडल कानून पारित करेगी तथा राज्य सरकारों से भी इसी मॉडल कानून की तर्ज में कानून बनाने का आग्रह करेगी।
  9. महिला स्वयं सहायता समूहों, जिनकी संख्या आज 87 लाख है, की शुरूआत का श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM आजीविका) की शुरूआत की थी। हम स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण  के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बनाने, आजीविका के साधन बढ़ाने और सामाजिक बदलाव की शुरूआत करने के लिए NRLM -2 की शुरूआत करने का वायदा करते हैं।
  10. हम एकल विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निराश्रित महिलाओं को गौरवपूर्ण और सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए, राज्य सरकारों के साथ मिलकर, कार्यक्रम लागू करेंगे।
  11. कांग्रेस महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा कानूनों को शक्ति के साथ लागू करने में मदद करने के लिए प्रत्येक पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों से परिचित कराने के लिए एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति करेगी।
  12. हम विवाह के पंजीकरण को कानून आवश्यक करने के लिए, कानून बनायेंगे तथा बाल विवाह निरोधक कानून को सख्ती से लागू करेंगे।
  13. कांग्रेस आई.सी.डी.एस. कार्यक्रम का विस्तार करेगी और हर आंगनवाड़ी में जरूरत और मांग के हिसाब से एक क्रेच प्रदान करने का वादा करती है।
  • काम

    रोजगार और विकास

  • दाम

    सबके हितार्थ अर्थव्यवस्था

  • शान

    हमारी दूरदर्शिता और ढृढ़शक्ति पर गर्व

  • सम्मान

    सभी के लिये सम्मानजनक जीवन

  • सुशासन

    स्वतंत्र और जवाबदेह संस्थानों की मदद से

  • स्वाभिमान

    वंचितों का आत्मसम्मान