सरकार, पारदर्शिता और जवाबदेही

शासन को पारदर्शी, परिणामोन्मुखी और जवाबदेह बनाने की प्रक्रिया में कांग्रेस प्रत्येक वर्ष अपने घोषणापत्र में किये वायदों पर जनता के सामने वक्तव्य देगी।

  1. हम वायदा करते हैं कि कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में कार्यक्रमों/नीतियों का सामाजिक ऑडिट किया जायेगा तथा प्रत्येक साल के अन्त में क्या किया है और क्या छूट गया है के बारे में एक रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जायेगा।
  2. कांग्रेस सूचना का अधिकार कानून का उसके 14 वर्ष के कामकाज के आधार पर मूल्याकंन करेगी। इस बीच इस कानून को कमजोर करने वाले प्रावधानों को हटाकर कानून को मजबूत करने वाले प्रावधानों को जोड़ा जायेगा, जिससे कि यह कानून और भी अधिक प्रभावी हो सके। कांग्रेस समाज के विभिन्न वर्गों से आए हुए लोगों को सूचना आयुक्त नियुक्त करने का वायदा करती है।
  3. हम सभी सरकारी, अर्धसरकारी एजेसियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और अन्य सार्वजनिक उद्यमों में विविधता का आंकलन कर, उसे सुनिश्चित करने के लिए विविधता सूचकांक (diversity index) की शुरूआत करेंगे।
  4. कांग्रेस आम जनता को आवास, छात्रावास, होटल, क्लब जैसे साधन और सेवाएं देने में होने वाले जाति-धर्म, भाषा, क्षेत्र और लिंग के भेद को समाप्त करने के लिए, एक भेदभाव विरोधी कानून बनाने का वायदा करती है।
  5. शिकायतों को अनिवार्य रूप से तथा समयबद्ध तरीके से निवारण करने के लिए कांग्रेस शिकायत निवारण विधेयक-2011 को पेश करेगी और पारित करायेगी।
  6. व्हिसल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन कानून-2016 के तहत सभी नियम और अधिनियमों को बनाया जायेगा, कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि यह कानून कहीं से भी कमजोर न पड़े।
  • काम

    रोजगार और विकास

  • दाम

    सबके हितार्थ अर्थव्यवस्था

  • शान

    हमारी दूरदर्शिता और ढृढ़शक्ति पर गर्व

  • सम्मान

    सभी के लिये सम्मानजनक जीवन

  • सुशासन

    स्वतंत्र और जवाबदेह संस्थानों की मदद से

  • स्वाभिमान

    वंचितों का आत्मसम्मान