अनौपचारिक और असंगठित क्षेत्र

कांग्रेस असंगठित और अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत करोड़ों श्रमिकों और स्वरोजगार करने वाले उद्यमियों के जीवन को सुलभ बनाने के लिए विशेष प्रयोजन करेगी।

  1. छोटे और मध्यम उद्यमों, जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों जैसे कूड़ा बीनने वाले और कबाड़ी का कार्य करने वाले लोगों को संगठित होने का मौका देते हैं, को कांग्रेस सरकार विशेष प्रोत्साहन देगी।
  2. कांग्रेस असंगठित क्षेत्र में कार्यरत् श्रमिकों को न्यनतम् मजदूरी सुनिश्चित करेगी।
  3. कांग्रेस आई.एल.ओ. के कन्वेंशन 87 (संगठन निर्माण की छूट) और आई.एल.ओ. कन्वेशन 98 (संगठन करने का अधिकार और सामूहिक सौदेबाजी) का समर्थन और पुष्टि करेगी।
  4. पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम 2014 को अक्षरशः लागू किया जायेगा।
  5. कांग्रेस प्रवासी मजदूरों को इस प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध करवायेगी जिससे कहीं पर भी अर्थात जहाँ भी मजदूर कार्य के लिए प्रवास करता है, में राशन ले सकेंगे।
  6. कांग्रेस सभी प्रमुख शहरों और कस्बो में आजीविका केन्द्र स्थापित करने का वायदा करती है, इन आजीविका केन्द्रों में अप्रवासी श्रमिक स्वयं को पंजीकृत करवा सकेंगे। जिसके माध्यम से वे
    1. सरकारी सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं।
    2. सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
    3. अपने बच्चों को बालगृह और विद्यालयों में दाखिल करवा सकते हैं।
    4. कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र की सेवाएं ले सकते हैं।
    5. कानूनी सुविधाएं ले सकते हैं।
  • काम

    रोजगार और विकास

  • दाम

    सबके हितार्थ अर्थव्यवस्था

  • शान

    हमारी दूरदर्शिता और ढृढ़शक्ति पर गर्व

  • सम्मान

    सभी के लिये सम्मानजनक जीवन

  • सुशासन

    स्वतंत्र और जवाबदेह संस्थानों की मदद से

  • स्वाभिमान

    वंचितों का आत्मसम्मान