चुनाव सुधार

चुनाव में काले धन का उपयोग और मतदाताओं को प्रभावित करने के तरीकों को रोक पाने में चुनाव आयोग पूरी से अप्रभावी रहा है हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने की सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए कारगर उपाय करेंगे।

  1. हम सत्ताधारी दल के पक्ष में बनाये गये संदिग्ध और अपारदर्शी चुनाव (निर्वाचक) बॉड स्कीम को बन्द करेंगे।
  2. कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रीय चुनाव कोष स्थापित करने का वायदा करती है। जिसमे कोई भी व्यक्ति योगदान कर सकता है, कानून द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव के समय धन आवंटित किया जायेंगा।
  3. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि ई.वी.एम. और वी.वी.पी.ए.टी. से छेडछाड न हो सके। मतगणना के दौरान कम से कम 50 प्रतिशत ई.वी.एम. तथा वी.वी.पी.ए.टी. का मिलान भौतिक गणना के साथ किया जाये।
  4. हम ऑल इंडिया रेडियों और दूरदर्शन पर चुनाव के समय कानून द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार निष्पक्ष रूप से और अधिक समय आवंटित करेंगे।
  • काम

    रोजगार और विकास

  • दाम

    सबके हितार्थ अर्थव्यवस्था

  • शान

    हमारी दूरदर्शिता और ढृढ़शक्ति पर गर्व

  • सम्मान

    सभी के लिये सम्मानजनक जीवन

  • सुशासन

    स्वतंत्र और जवाबदेह संस्थानों की मदद से

  • स्वाभिमान

    वंचितों का आत्मसम्मान